
जानें किसके सिर पर होगा सूरत मेयर का ताज!
सूरत महानगरपालिका चुनाव में भाजपा की शानदार जीत के बाद अब शहर में मेयर के नामों के लेकर अटकले शुरू हो गई है। मेयर का चयन प्रक्रिया के लिए प्रदेश संसदीय बोर्ड की बैठक आयोजित की जाएगी। जिसमें तीन नामों की पैनल में से एक का मेयर के तौरपर चयन किया जाएगा। आरक्षण नियम के अनुसार पहले ढाई साल तक तीन शहरों में महिला मेयर रहेंगी।
इस बार नए चेहर होने से खींचातान कम दिखायी देंगी। पार्टी सूत्रों ने कहा कि मेयर पैनल पर चर्चा कर हाइकमान्ड को नाम भेंजे जाएगे। ऊपर से मंजूरी मिलने के बाद शहर में मेयर का चयन किया जाएगा। इसी तरह सूरत महानगरपालिका के अन्य पदाधिकारियों का चयन किया जाएगा। इस बार नए चेहरों को मौका दिए जाने से अनुभवी पार्षदों की संख्या बहुत कम है।
सूरत में पहले महिला और फिर जनरल केटेगरी के मेयर होंगे। सूरत में मेयर पद के लिए पाटीदार नेता हॉट फेवरिट है। वहीं परप्रांतीय कुछ नामों भी चर्चा है। हेमाली बोघावाला, दर्शिनी कोठिया और अनुभवी रोहिणी पाटिल का नाम चर्चो में है। जल्द ही मेयर चयन की प्रक्रिया शुरू करके शहर में का नया मेयर मिलेगा।