
माहेश्वरी महिला मंडल (मेन) की वार्षिक साधारण सभा संपन्न
सूरत। गुरुवार 9 फरवरी को माहेश्वरी महिला मंडल (मेन) की साधारण सभा क्रिस्टल पैलेस में संपन्न हुई। सर्व प्रथम संस्थापक अध्यक्षा विमला साबू, मंडल अध्यक्षा एवं पदाधिकारियों के द्वारा दीप प्रज्वलन कर महेश वंदना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
मंडल की अध्यक्षा प्रतिभा मोलासरिया द्वारा स्वागत उद्धबोधन दिया गया एवं आने वाले समय में मंडल द्वारा आयोजित कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी। विमला साबू ने महिला सशक्तिकरण पर अपने विचार व्यक्त किए एवं कहा कि आज महिलाएं सिर्फ घर तक ही सीमित नहीं है वे आज हर क्षेत्र में समाज का नाम रोशन कर रहीं हैं।
मंडल सचिव सरिता दरगड़ द्वारा संस्था के द्वारा सत्र में किए गए कार्यों की जानकारी दी। कोषाध्यक्ष जयश्री भराडिया द्वारा सत्र 2021-22 का आय-व्यय का ब्यौरा पेश किया। मीटिंग में समाज की महिला प्रतिभाओं को सम्मानित भी किया गया। उपाध्यक्ष इंद्रा साबू द्वारा आये हुए सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। सभा में काफी संख्या में महिला सदस्या उपस्थित रही।