
धर्म- समाज
माहेश्वरी महिला मंडल (मेन)द्वारा उत्तरायण पर्व पर मातोश्री वृद्वाआश्रम को दैनिक उपयोगी वस्तुएं भेट
माहेश्वरी महिला मंडल (मेन) द्वारा मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में मातोश्री वृद्धाश्रम रांदेर में 3 जनवरी 2022 सोमवार को पलंग, गादी, तकिये, साड़ीया, मौजें, चप्पल, धार्मिक किताबें व अन्य ज़रूरत का सामान रहवासियों के लिए भैट किया गया । महिला मंडल अध्यक्षा श्रीमती प्रतिभा मोलासरिया ने उत्तरायण महापर्व के बारे में जानकारी दी एवं कहा कि उत्तरायण पर जरुरत मंदो को किया गया दान सर्वश्रेष्ठ दान है। उपस्थित महिला मंडल सदस्यों ने वहां के सभी रहवासियों को तिल से बना नाश्ता ,फल एवं नमकीन-मिठाई का वितरण किया। मंडल सचिव श्रीमती सरिता दरगड़ ने उपस्थित सभी स्वजनों का आभार प्रकट किया।