
महेंद्र खंगार को बेस्ट BLO अवॉर्ड-2022 सन्मानपत्र देकर सन्मानित किया
आचार्य विनोबा भावे प्राथमिक शाळा क्रमांक 237 में शिक्षक के तौर पर सेवा देते है। वह 163- लिंबायत विधानसभा में भाग नंबर-214 में बुथ लेवल ऑफिसर (BLO) का राष्ट्रीय कार्य वर्ष 2009 से आज तक करते आ रहे है।
महेन्द्र जगन्नाथ खंगार ने अपने विस्तार क्षेत्र में राष्ट्रीय कामगिरी जैसे की, नए मतदाताओं का रजिस्ट्रेशन,NVP पोर्टल पर ऑनलाइन फॉर्म कैसे भरे उसकी लोगों को विस्तृत समझ और मतदान के प्रति लोगों में जागृति आदि विशेष कार्य किए।
उनके ऐसे कार्य को 163- लिंबायत विधानसभा के मतदाता पंजीकरण ARO अधिकारी और नायब मामलेदार अधिकारी दलपतभाई के द्वारा प्रोत्साहन दिया गया। साथ ही साथ उनके कार्य की बहुत प्रशंसा की गई।
उनके ऐसे श्रेष्ठ राष्ट्रीय कार्य के प्रति प्रामाणिकता और रुचि देखकर 163 लिंबायत विधानसभा के BLO में से उन्हें चुना गया। साथ हि साथ “राष्ट्रीय मतदाता दिन” पर उन्हें मामलेदार कचेरी , स्पीपा, अडाजन कार्यालय पर 163- लिंबायत विधानसभा के ARO अधिकारी और नायब मामलेदार के द्वारा “बेस्ट BLO अवॉर्ड-2022” सन्मानपत्र दे कर सन्मानित किया गया।