Uncategorized

विश्व जागृति मिशन के बालाश्रम में आज मनाया जाएगा सामूहिक जन्म महोत्सव

वेसू स्थित अनाथ बालाश्रम में 1 जनवरी को सभी बच्चों का एक साथ जन्मदिन मनाने की परंपरा

सूरत। विश्व जागृति मिशन द्वारा संचालित बालाश्रम (अनाथ आश्रम), वेसू में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी जन्म महोत्सव का आयोजन गुरुवार, 1 जनवरी 2026 को किया गया है। यह कार्यक्रम शाम 6:00 बजे से रात 8:00 बजे तक बालाश्रम परिसर में आयोजित होगा।

मंडल के प्रमुख गोविंद डांगरा ने बताया कि बालाश्रम में निवासरत सभी बच्चे अनाथ हैं और इनमें से कई बच्चों की जन्मतिथि निश्चित रूप से ज्ञात नहीं है। आश्रम परिवार द्वारा बच्चों के जन्मदिन तिथि के अनुसार अलग-अलग मनाने का प्रयास किया जाता रहा है, लेकिन कई बार किसी बच्चे का जन्मदिन न मनाए जाने से उसके मन को ठेस पहुंचती थी। इसी संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया कि बालाश्रम के पर्यवेक्षक धर्माचार्य रामकुमार पाठक के जन्मदिन के अवसर पर 1 जनवरी को सभी बच्चों का जन्मदिन एक साथ मनाया जाएगा। तभी से प्रत्येक वर्ष 1 जनवरी को सामूहिक जन्म महोत्सव की परंपरा निभाई जा रही है।

उपाध्यक्ष पूरणमल सिंघल एवं योगेश मोदी ने जानकारी दी कि इस अवसर पर सभी बच्चों के लिए अलग-अलग केक मंगाए जाते हैं और सभी बच्चे एक साथ केक काटकर अपना जन्मदिन मनाते हैं, जिससे उनके चेहरों पर खुशी और अपनापन झलकता है।

महामंत्री डॉ. रजनीकांत दवे एवं कोषाध्यक्ष अश्विनी अग्रवाल ने बताया कि जन्म महोत्सव के दौरान मंडल के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहेंगे। साथ ही लोक विख्यात संत सुधांशुजी महाराज के दीक्षित भाई-बहन भी कार्यक्रम में सहभागिता कर बच्चों का उत्साहवर्धन करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button