धर्म- समाजसूरत

विधायक ने दुर्गा पूजा महोत्सव में लिया हिस्सा : वेसू में माता रानी का आशीर्वाद लिया

वेसु वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा आयोजित दुर्गा पूजा महोत्सव

सूरत। चौर्यासी के विधायक रविवार को वेसू में आयोजित दुर्गा पूजा महोत्सव में हिस्सा लिया। उन्होंने माता रानी का आशीर्वाद लिया और वेसु वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा सम्मानित भी किया गया। विधायक संदीप देसाई रविवार रात को वेसू स्थित दुर्गा पूजा महोत्सव में पहुंचे। वेसु वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से सम्मानित किया गया। इस दौरान दरबार में उपस्थित पंडित ने मंत्रोच्चारण किया, जिसके बाद विधायक ने माता रानी के चरणों में माथा टेका।

वेसू के लूथरा सर्कल पर दुर्गा पूजा महोत्सव में माता रानी के दर्शन एवं ऑपरेशन सिंदूर थीम को देखने के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। इसके साथ भजनों का भी आयोजन किया जा रहा है। ऑपरेशन सिंदूर की थीम देश के वीर शहीदों की याद दिलाती है। दुर्गा पूजा महोत्सव में विधायक संदीप देसाई, पुलिस कमिश्नर अनुपम गहलोत, किशोर बिंदल, हिमांशु राउल, रश्मि साबू, घनश्याम सोनी नारकोटिक्स डायरेक्टर राजस्थान, एवं सभी कमेटी मेंबर माताजी के दर्शन करने पंडाल पहुंचे।

कवि सम्मेलन का आयोजन 2 अक्टूबर को

अध्यक्ष कृष्ण शर्मा एवं सचिव विशाल पटेल ने बताया कि आगामी 2 अक्टूबर को रात्रि 7:30 बजे कवि सम्मेलन का भव्य आयोजन लूथरा सर्कल पर किया गया है। जिसमें 6 राज्यों के कवी अपनी प्रस्तुतियां देंगे। जिसमें मुख्य कवि अरुण जेमिनी दिल्ली, राव अजात शत्रु, मुकेश गौतम महाराष्ट्र, मोहित शौर्य उत्तर प्रदेश, हीरामणि वैष्णव छत्तीसगढ़ से एवं सोनल जैन गुजरात से एक साथ मंच पर होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button