बिजनेससूरत

नाणावटी ग्रुप को ऑटोकार डीलर ऑफ द ईयर 2026 का प्रतिष्ठित पुरस्कार

सूरत । 02 फरवरी 2026 : दक्षिण गुजरात के अग्रणी ऑटोमोबाइल रिटेल ग्रुप्स में से एक नाणावटी ग्रुप को भारतीय ऑटोमोबाइल उद्योग के सबसे प्रतिष्ठित सम्मानों में से एक ऑटोकार अवॉर्ड्स 2026 में डीलर ऑफ द ईयर के खिताब से सम्मानित किया गया है। यह पुरस्कार ऑटोकार इंडिया द्वारा जनवरी 2026 के दूसरे सप्ताह में मुंबई में आयोजित भव्य समारोह में प्रदान किया गया था।

इस उपलब्धि पर प्रतिक्रिया देते हुए हितेंद्र नाणावटी (डायरेक्टर एवं संस्थापक), मिहिर नाणावटी (डायरेक्टर) और हर्ष नाणावटी (डायरेक्टर) ने कहा, कि यह पुरस्कार ग्रुप के 2,500 से अधिक कर्मचारियों की मेहनत और वर्षों से ग्राहकों द्वारा दिखाए गए विश्वास का प्रतीक है। सूरत, बारडोली, भरूच, वापी, नवसारी, चिखली, किम और मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन में डीलरशिप्स के साथ, नाणावटी ग्रुप ग्राहक-केंद्रित दृष्टिकोण के माध्यम से अपनी उपस्थिति को लगातार मजबूत कर रहा है।

1998 में स्थापित और सूरत में मुख्यालय वाला नाणावटी ग्रुप गुजरात और महाराष्ट्र में फैला हुआ है तथा इसके पास 90 से अधिक सेल्स और सर्विस आउटलेट्स का मजबूत नेटवर्क है। ग्रुप अब तक ३ लाख से अधिक वाहनों की ग्राहकों को डिलीवरी कर चुका है और वर्तमान वर्ष में लगभग 12,000 वाहनों की बिक्री का आंकड़ा दर्ज किया गया है। यह सम्मान ग्रुप की मजबूत बिक्री प्रदर्शन, उच्च स्तर की ग्राहक संतुष्टि, उत्कृष्ट आफ्टर-सेल्स सेवाओं और इलेक्ट्रिक मोबिलिटी सहित नवाचार पर केंद्रित दृष्टिकोण को ध्यान में रखते हुए दिया गया है।

अक्टूबर 2025 में नाणावटी ग्रुप ने एक ही महीने में 2,000 से अधिक वाहनों की डिलीवरी कर एक महत्वपूर्ण माइलस्टोन हासिल किया था, जो ग्रुप की कार्यकुशलता और बड़े पैमाने पर संचालन को दर्शाता है। आफ्टर-सेल्स क्षेत्र में भी ग्रुप का प्रदर्शन मजबूत रहा है, जहां वर्ष के दौरान १ लाख से अधिक वाहनों की सर्विसिंग की गई। इसके पीछे स्टैंडर्डाइज्ड सिस्टम्स, निरंतर प्रशिक्षण कार्यक्रम और सभी स्थानों पर समान सेवा गुणवत्ता की अहम भूमिका रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button