
महाराष्ट्र के नंदुरबार जिले में आज सुबह करीब 10:30 बजे भीषण बस हादसा हुआ। धुले-सूरत बस कोंडाईबारी घाट पर उतर रही थी। इस वन-वे रोड पर जब कंटेनर और ट्रक एक-दूसरे को ओवरटेक करने की कोशिश कर रहे थे तभी दोनों वाहन बस से टकरा गए।
हादसे में 7 यात्री घायल हो गए हैं। घायलों में दो बच्चे भी हैं। घायलों को इलाज के लिए विसरवाड़ी ग्रामीण अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हाईवे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को निजी वाहन से अस्पताल में भर्ती कराया।
बस में कुल 42 यात्री सवार थे
बस में कुल 42 यात्री सवार थे। हादसे में सात यात्री घायल हो गए। घायल यात्रियों को 108 एंबुलेंस में विसरवाड़ी ग्रामीण अस्पताल में भर्ती कराया गया। गंभीर मरीजों को नंदुरबार जिला अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया है। सभी यात्रियों की हालत स्थिर है और उनका इलाज चल रहा है।
घायल यात्रियों की सूची
आस्था हेमंत जेड (उम्र 14, निवासी धुले), पूजा अशोक सोनार (उम्र 24, निवासी धुले), भीमराव खंडेराव मोरे (उम्र 88, निवासी दोंडाईचा), दीपाली किसान जगताप (उम्र 32, निवासी सूरत), दानिश किसान जगताप (उम्र निवासी सूरत), पोपट सोनू सरग (उम्र 48), साक्री (बस चालक), अमृत सुभाष पाटिल (उम्र 35, निवासी साक्री (बस कंडक्टर)