
सूरत। अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को को लेकर पूरे शहर में जगह जगहों पर धार्मिक आयोजन किए जा रहे है। साथ ही कुछ लोग इस ऐतिहासिक पल को यादगार बनाने के लिए तरह तरह की आइडिया लगाकर भगवान श्रीराम के प्रति अपनी भक्ति दिखा रहे है। इसी कड़ी में सूरत के एक ज्वेलर्स व्यापारी ने एक अनोखा राम मंदिर हार डिजाइन किया है।
राम दरबार के साथ व्यापारी ने इस हार को डिजाइन किया है। जिसमें करीब 40 कारीगरों और 30 दिनों की कड़ी मेहनत के बाद इस हार वाला राम दरबार तैयार हुआ है। सबसे खास बात तो यह है कि रामायण के पूरे अध्याय पूरे हरे को समर्पित हैं। यह सोने, चांदी और 5,000 अमेरिकी हीरों से बना है। यह राम दरबार हार सहित राम मंदिर निर्माण के साथ अयोध्या को उपहार स्वरूप दिया जाना है।
हार बनाने वाले कौशिक काकड़िया ने कहा कि देशभर में राम मंदिर को लेकर लोगों काफी उत्साह देखा जा रही है। ऐसे में हम भी अपनी आस्था के अनुसार मंदिर में कुछ चढ़ाना चाहते थे। इसलिए हमने मंदिर जैसा हार तैयार करने का फैसला किया।’ सबसे पहले डिजाइन तैयार किया गया और फिर 40 कारीगरों की मेहनत के बाद यह हार बनकर तैयार हुआ है।
राम दरबार के साथ व्यापारी ने इस हार को डिजाइन किया है। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि हार पर रामायण के पूरे अध्याय हुए हैं। यह सोने, चांदी और 5,000 अमेरिकी हीरों से बना है। हार के साथ इस राम राम दरबार को राम मंदिर निर्माण के साथ अयोध्या को उपहार स्वरूप दिया जाना है।