धर्म- समाज

मानवीय सेवा के प्रति समर्पित ओम गणेश शिव साईं मित्र मंडल

मुंबई। महानगर में स्थापित अनेक गणेश मंडलों द्वारा मानवीय सेवा का भी सुंदर स्वरूप देखने को मिल रहा है। जूहू तारा रोड स्थित इंदिरा नगर में ओम गणेश शिव साई मित्र मंडल द्वारा भव्य गणपति बप्पा की मूर्ति स्थापित की गई है।

मंडल पिछले 37 वर्षों से लगातार गणेश उत्सव मनाता रहा है। यहां जुहू के साथ साथ सांताक्रुज विलेपार्ले ,अंधेरी, बांद्रा से भी लोग लगातार दर्शन करने के लिए आ रहे हैं।

मंडल के अध्यक्ष अनिल पाटील मंडल की तरफ से हर वर्ष जरूरतमंदों की मदद करते रहे हैं। स्कूली बच्चों को निशुल्क शैक्षणिक सामग्री से लेकर गरीब बच्चियों की शादी ,भंडारा आदि कामों में मंडल ने हमेशा मदद के हाथ बढ़ाया है।

मंडल द्वारा स्थापित गणपति बप्पा के विसर्जन के दिन भी भारी संख्या में गणेश भक्त बप्पा की विदाई के लिए यहां आते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button