सूरत

सूरत में अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन की दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी का आयोजन कल से

अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन की दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी का आयोजन 3 सितंबर शनिवार से डूमस स्थित अग्र एकजोटिक भवन पर होने जा रहा है। संगठन के गुजरात प्रदेश महामंत्री अशोक टिबरेवाल ने जानकारी देते हुए बताया की इस राष्ट्रीय कार्यकारिणी का उद्घाटन शनिवार सुबह 10 बजे किया जाएगा। जिसमें विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति महिला इकाई द्वारा की जाएंगी।

संगठन के गुजरात प्रदेश अध्यक्ष रतन लाल दारूका ने जानकारी देते हुए बताया की सुबह 11 बजे से राष्ट्रीय कार्यकारिणी का शुभारंभ राष्ट्रीय चेयरमेन प्रदीप मित्तल एवम् राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ . शुशील गुप्ता के सानिध्य में किया जाएगा। एवम् शाम को 5 बजे से सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। जिसमें गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रतजी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री राजेश भारूका ने जानकारी देते हुए बताया की इस राष्ट्रीय कार्यकारिणी में पुरे देश 5 करोड़ अग्रवालों के सभी राज्यों से 200 प्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे। इसमें देश विदेश में अग्रवाल समाज अभी क्या कर रहा है एवम भविष्य में क्या करना है। उसकी योजना बनाई जाएगी। आगे उन्होंने कहा की अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन देश के सभी राजनैतिक दलों से अग्रवाल समाज को उसकी सहभागिता एवम् संख्या के अनुरूप राजनैतिक भागीदारी चाहता है।

अग्रवाल समाज का देश की अर्थव्यवस्था सहित सेवा के सभी प्रकल्पो में अग्रणी योगदान रहता है। तो उसी के अनुरुप समाज को राजनीति में भी भागीदारी चाहिए। अभी आगामी समय में गुजरात एवम हिमाचल में चुनाव होने जा रहे है वहां पर संगठन द्वारा राजनैतिक सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। एवम् समाज के प्रतिनिधियों को अधिक से अधिक प्रतिनिधित्व मिले इसका प्रयास किया जाएगा।

महिला इकाई अध्यक्ष सुनिता अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया की शाम को महिला इकाई द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। गुजरात प्रदेश यूवा अध्यक्ष बसन्त खैतान ने बताया की 4 सितंबर को सुबह 10 बजे से मीटिंग के चिन्तन एवम् निष्कर्ष के पश्चात् दोपहर 1 बजे मीटिंग का समापन किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button