सूरत

सूरत शहर भाजपा अध्यक्ष बने परेश पटेल 

परेश पटेल मनपा में स्थायी समिति के अध्यक्ष के रूप में कार्य कर चुके हैं

सूरत शहर भाजपा अध्यक्ष के लिए मूल सूरती और सौराष्ट्रवासी समेत महिला दावेदारों के नामों को लेकर लंबे समय से अटकलों के बीच आज परेश पटेल को शहर भाजपा अध्यक्ष चुना गया है।

परेश पटेल को पहले से ही भाजपा के सूरत शहर अध्यक्ष पद के लिए सबसे मजबूत दावेदार माना जा रहा था। परेश पटेल मनपा में स्थायी समिति के अध्यक्ष के रूप में कार्य कर चुके हैं और सीआर पाटिल के करीबी माने जाते है। एक बार फिर से शहर संगठन पर सी.आर. पाटिल की पकड़ बरकरार रहेगी।

भाजपा समन्वय बैठक में पूर्व अध्यक्ष ने परेश पटेल का नाम प्रस्तावित किया था। इसके बाद उन्हें सर्वसम्मति से समर्थन के साथ अध्यक्ष चुना गया। पूर्व अध्यक्ष निरंजन झांझमेरा ने अपने साढ़े चार साल के कार्यकाल के बारे में बात करते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा दिए गए समर्थन के लिए उनका आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button