
वर्दी का गौरव: सूरत पुलिस के 300+ वीरों का भव्य सम्मान
सूरत, दिनांक 31 मार्च 2026
सूरत शहर में पुलिस विभाग के वीर एवं कर्तव्यनिष्ठ अधिकारियों के सम्मान में “सूरत के शौर्य वीर – एक शाम पुलिस के नाम” कार्यक्रम का भव्य एवं गरिमामयी आयोजन किया गया। रेडियो सिटी 91.1 FM के माध्यम से आयोजित इस कार्यक्रम के मुख्य आयोजक गोविंद मूंदड़ा (फाउंडर भाग्यद्रष्टा एस्ट्रो वास्तु प्रा. लि.) रहे, साथ ही कार्यक्रम में सह-प्रायोजकों के रूप में Davaindia (Generic Pharmacy), SJIS (shri jalaram International School), ZP, Suzuki, Magicrete, Harshil Surgical Hospital एवं Yamaha Power Bikes Pvt. Ltd. का विशेष सहयोग रहा, जिनके योगदान से आयोजन को भव्य एवं यादगार स्वरूप प्राप्त हुआ।

इस गरिमामयी कार्यक्रम में सूरत शहर के पुलिस कमिश्नर श्री अनुपम सिंह गहलोत (IPS) सहित वरिष्ठ अधिकारी जैसे श्री महेंद्र बगारिया (IPS), श्री बलराम मीणा (IPS), डॉ. करनराज वाघेला (IPS), श्री सजन्सिंह परमार (IPS) तथा डीसीपी स्तर के अधिकारी सुश्री शैफाली बरवाल (IPS), सुश्री अनुपम (IPS), सुश्री पन्ना मोमाया (IPS), श्री लखधीरसिंह झाला (IPS), श्री आलोक कुमार (IPS), सुश्री बिशाखा जैन (IPS), श्री राघव जैन (IPS), डॉ. निधि ठाकुर (IPS) की विशेष उपस्थिति रही। इस अवसर पर 300 से अधिक पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी जिनमें जॉइंट कमिश्नर एडिशनल कमिश्नर डीसीपी एसीपी , पीआई, पीएसआई, एएसआई एवं कांस्टेबल उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सूरत पुलिस द्वारा शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा विभिन्न गंभीर अपराधों जैसे चोरी, वाहन चोरी, ठगी, NDPS मामलों एवं हत्या जैसे केसों को सुलझाने में किए गए उत्कृष्ट कार्यों का सम्मान करना था। लसकाणा, कापोद्रा, पुણા, सलाबतपुरा, उधना, सारोली, महिधरपुरा, चौकबाजार, कतरगाम, पांडेसरा, खटोदरा, अलथाण, अमरोली, सचिन, भेस्तान, DCB एवं PCB सहित विभिन्न पुलिस स्टेशनों की टीमों को उनके सराहनीय कार्यों के लिए मंच पर सम्मानित किया गया।
इस दौरान पुलिस इंस्पेक्टर के.ए. चावड़ा, एन.एच. ब्रह्मभट्ट, के.डी. जाडेजा, एस.एन. देसाई, बी.के. चौधरी, एच.एम. गढ़वी, बी.आर. रबारी, डी.डी. चौहान, जे.बी. वनार, ए.एन. गाबाणी, के.ए. गोहिल सहित अनेक अधिकारियों एवं कर्मचारियों के उत्कृष्ट कार्यों की सराहना की गई, जिन्होंने अपनी सूझबूझ, तकनीकी दक्षता और टीम वर्क के माध्यम से जटिल मामलों को सुलझाकर शहर में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाया।
उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व भी गोविंद मूंदड़ा द्वारा संजीव कुमार ऑडिटोरियम में “शूरवीर प्रोग्राम एक शाम सूरत पुलिस के नाम” का सफल आयोजन किया जा चुका है, जिसमें सूरत पुलिस के जवानों के साहस, समर्पण और सेवा भाव को सम्मानित किया गया था। उनका मानना है कि “जिनके कारण हम सभी सुरक्षित वातावरण में सुकून भरी जिंदगी जी पाते हैं और चैन की नींद सो पाते हैं, ऐसे पुलिस विभाग का सम्मान करना केवल हमारा कर्तव्य ही नहीं, बल्कि हमारा परम सौभाग्य है।”
कार्यक्रम के दौरान जब वीर पुलिस अधिकारियों को मंच पर सम्मानित किया गया, तब पूरे सभागार में तालियों की गड़गड़ाहट गूंज उठी, जिसने वहाँ उपस्थित हर व्यक्ति को गर्व और भावुकता से भर दिया। वरिष्ठ अधिकारियों ने सूरत पुलिस की सेवा भावना, तत्परता और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन न केवल पुलिस बल का मनोबल बढ़ाते हैं, बल्कि समाज और पुलिस के बीच विश्वास को और अधिक सुदृढ़ बनाते हैं।



