
प्राथमिक शैक्षिक संघ ने 4200 ग्रेड पे को लेकर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीआर पाटिल से लगाई गुहार
सूरत। आज प्राथमिक शैक्षिक महासंघ, सूरत महानगर द्वारा गुजरात की सभी नगर पालिका और महानगर पालिका में कार्यरत शिक्षण समिति के सभी शिक्षकों की ओर से 4200 ग्रेड पे उच्चतर वेतन संबंधित प्रश्रों को गुजरात भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सी.आर.पाटिल के साथ-साथ विधायक संगीताबेन पाटिल को समक्ष रखा। इस अवसर महासंघ के महामंत्री डॉ. दिनेशभाई वाघ, वरिष्ठ उपाध्यक्ष किरीटभाई पटेल, उपाध्यक्ष शफीक शेख, महिला उपाध्यक्ष स्नेहल पटेल, ऑडिटर रमेशभाई पटेल, सह-मंत्री राकेश पाठक, सह-मीडिया प्रभारी जयप्रकाश गोस्वामी सहित बड़ी संख्या में कार्यकारी सदस्यों की उपस्थिति रही।
उन्होंने कहा कि 1996-1997 से सूरत महानगरपालिका के साथ-साथ अन्य महानगर और नगरपालिका शिक्षकों को उच्च वेतन मानक का लाभ नहीं मिलता है। एल.एफ. कार्यालय द्वारा नियमित कुछ क्वेरी निकालकर सर्विस बुक लौटाया जाता है। उच्च वेतनमान के संबंध में शिक्षकों के साथ वर्षों से गलत व्यवहार किया जा रहा है। तारीख 17/03/2021 के परिपत्र के अनुसार गुजरात के जिला पंचायत के सभी शिक्षकों को 4200 ग्रेड वेतन स्वीकृत है।
जबकि नगरपालिका एवं महानगरपालिका के शिक्षकों के प्रकरणों 16/8/1994 के प्रस्ताव के पेरा नं. 3.12 के अनुवासर और वित्त विभाग के समर्थन नहीं मिलने के कारण नामंजूर करके वापस कर दिया गया है। पदाधिकारियों के प्रश्रों को सूनने के बाद भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सी.आर. पाटिल एवं विधायक संगीताबेन पाटिल ने समस्या का निवारण करने का आश्वासन दिया। इसके अलावा सीआर पाटिल ने पदाधिकारियों को कल आगे की चर्चा के लिए अपने कार्यालय में आमंत्रित किया है।