
धर्म- समाज
राधेश्याम शर्मा बने सरदार शहर ग्रामीण परिषद के अध्यक्ष
सूरत। गोडादरा में आज सरदार शहर नागरिक परिषद की वार्षिक बैठक अक्षर किड्स विद्यालय में सम्पन्न हुई। इस बैठक में राजस्थान के रियासर गांव के कपड़ा व्यापारी राधेश्याम शर्मा को अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
इसके अलावा आई दान तावनीया को उपाध्यक्ष, ओमप्रकाश नाई को सचिव, श्रवण खंडेलवाल को कोषाध्यक्ष और शीशपाल स्वामी को मीडिया प्रभारी और गजानंद शर्मा को संगठन मंत्री नियुक्त किया गया।
संस्थापक नारंग सारण ने नव नियुक्त कार्यकारिणी को सामाजिक कार्य करने के लिए शुभकामनाएं दीं। यह संस्था सामाजिक सेवा कार्य में विस्तार की अग्रणी संस्था है।