धर्म- समाजसूरत

सूरत में श्री राम कथा का राजनजी महाराज रसपान कराएंगे

13 दिसंबर को कलश यात्रा से होगा शुभारंभ

सूरत के श्री राम सेवा समिति द्वारा नौ दिवसीय श्री रामचरित मानस अमृतमयी श्री राम कथा का भव्य आयोजन 13 से 21 दिसंबर 2025 तक न्यू अलथान स्थित अयोध्या नगरी, पायनियर ड्रीम्स के सामने, तिरुपति सर्कल के पास किया जा रहा है।

कथा वाचक पूज्य राजनजी महाराज प्रतिदिन सायं 3 से 7 बजे तक व्यासपीठ से अमृतमयी कथा का रसपान कराएंगे। कार्यक्रम के मुख्य यजमान अखिलेश सिंह और अजय सिंह हैं, जबकि संयोजक के रूप में सुरेश सिंह राजपूत, विनय सिंह और सौरभ सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। समिति ने बताया कि श्री हनुमानजी महाराज इस कथा के मूल आयोजक माने गए हैं।

13 दिसंबर को कलश यात्रा

गुरुवार को आयोजित पत्रकार परिषद में मुख्य यजमान अखिलेश सिंह और सुरेश सिंह ने बताया कि कथा प्रारंभ होने से पूर्व 13 दिसंबर की सुबह 8 बजे भव्य कलश शोभायात्रा काशी विश्वनाथ मंदिर, पांडेसरा से कथा स्थल तक निकाली जाएगी। इसमें सैकड़ों महिलाएं सिर पर कलश धारण कर शामिल होंगी।

बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद

कथा में सूरत शहर के विभिन्न क्षेत्रों के साथ-साथ कडोदरा, कीम, कोसंबा, नवसारी और आसपास के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। आयोजकों का कहना है कि श्री राम कथा का मुख्य उद्देश्य सामाजिक समरसता और सभी की मंगलकामना है। समिति के सदस्य इस आयोजन को सफल बनाने के लिए लगातार कार्यरत हैं।

धर्मलाभ लेने की अपील

समिति के चंदन सिंह और विनय सिंह ने शहरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में कथा श्रवण कर धर्मलाभ लेने की अपील की। इस अवसर पर रामकृपाल पांडे (ननकू), राजकुमार सिंह, कपिल पांडे, संजय पाठक, सर्वेश मिश्रा, दीपक सिंह सहित श्री राम सेवा समिति के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button