धर्म- समाज

राजस्थान युवा संघ ने गणतंत्र दिवस मनाया

ध्वजवंदन के साथ ही किया गया फागोत्सव का ऐलान

सूरत। राजस्थान युवा संघ द्वारा गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर संघ कार्यालय में ध्वज वंदन कर राष्ट्र गौरव का उत्सव मनाया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में समाजबंधु एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में संघ के अध्यक्ष विक्रम सिंह शेखावत ने अपने उद्बोधन में गणतंत्र भारत के समक्ष उपस्थित चुनौतियों पर प्रकाश डाला तथा नागरिकों की जिम्मेदारियों और कर्तव्यों के प्रति सजग रहने का संदेश दिया। उन्होंने युवाओं से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

इसके पश्चात तुलसी राजपुरोहित, किशोर सिंह, सुनील रामावत एवं अन्य वक्ताओं ने भी सभा को संबोधित करते हुए देशभक्ति, सामाजिक एकता और सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण पर अपने विचार व्यक्त किए।

गणतंत्र दिवस समारोह के उपरांत संघ द्वारा आगामी होली पर्व के उपलक्ष में राजस्थान की समृद्ध संस्कृति और परंपराओं को गुजरात की धरती पर जीवंत रखने हेतु चंग धमाल के साथ फागोत्सव के आगाज़ की घोषणा की गई। संघ द्वारा आयोजित भव्य फागोत्सव कार्यक्रम 1, 2 और 3 मार्च को संपन्न होगा। कार्यक्रम में पारंपरिक राजस्थानी लोकगीत, चंग धमाल, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां एवं सामूहिक उत्सव का आयोजन किया जाएगा। राजस्थान युवा संघ ने सभी समाजबंधुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस सांस्कृतिक उत्सव को सफल बनाने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button