
राजस्थान युवा संघ गोङादरा में तीन दिवसीय भव्य फागोत्सव मनाएंगा
सांस्कृतिक महोत्सव 28 फरवरी, 1 मार्च और 2 मार्च को गोडादरा स्थित तुलसी पार्टी प्लॉट में आयोजित होगा
सूरत। राजस्थान युवा संघ कार्यालय में आगामी सनातन व सामाजिक समरसता का पर्व होली को लेकर आयोजित बैठक में इस वर्ष भव्य तीन दिवसीय फागोत्सव मनाने का निर्णय लिया गया। यह सांस्कृतिक महोत्सव 28 फरवरी, 1 मार्च और 2 मार्च को गोडादरा स्थित तुलसी पार्टी प्लॉट में आयोजित होगा।
फागोत्सव में राजस्थान व गुजरात की समृद्ध लोक परंपराओं और संस्कृति की रंगारंग झलक देखने को मिलेगी। राजस्थान के मशहूर कलाकारों द्वारा लोक नृत्य, पारंपरिक सांस्कृतिक कार्यक्रम और विशेष होली धमाल प्रस्तुत किए जाएंगे। इस बार तीनों दिन पारंपरिक गींदङ भी होगा
संस्था अध्यक्ष विक्रम सिंह शेखावत ने बताया कि त्रिदिवसीय कार्यक्रम में एक मार्च को मातृशक्ति द्वारा घूमर भी किया जाएगा ज्ञात हो कि गत वर्ष घूमर में विश्व रिकॉर्ड में अपनी पहचान बना चुकी सभी महीला समन्वयकों (कोर्डिनेटरों) द्वारा पुनःकिया जाने वाला भव्य घूमर सभी के लिए अविस्मरणीय क्षण होगा।
सामाजिक सरोकारों को भी इस उत्सव से जोड़ा गया है। समाज अंगदान की जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से अंगदान प्रेरणा हेतु सामूहिक शपथ दिलाई जाएगी, ताकि उत्सव के साथ मानवता का संदेश भी प्रसारित हो। हर वर्ष की भांति फागोत्सव के आयोजन में भारत के वीर शहीदों को भी याद किया जाएगा एवं उन्हें श्रद्धांजलि समर्पित की जाएगी।
राजस्थान युवा संघ ने सूरत एवं आसपास के सभी समाजबंधुओं से अधिक से अधिक संख्या में सामाजिक स्नेह मिलन उत्सव में उपस्थित होने की अपील की है।



