
नालासोपारा में रूद्र चंडी शिवशक्ति महायज्ञ का आयोजन
मुंबई ( राजेंद्र उपाध्याय ) यज्ञ वाटिका वृंदावन गार्डन सोसाइटी के सामने डी मार्ट फायर ब्रिगेड के पास नालासोपारा ईस्ट में कार्यक्रम चल रहा है। 2 मार्च को पूर्णाहुति होगी और भंडारा 1 मार्च को होगा। महाशिवरात्रि के पर्व पर भगवान देवाधिदेव महादेव और मां पार्वती का विवाह उत्सव मनाया जाएगा।
आज 26 तारीख को हल्दी कुमकुम का कार्यक्रम रखा गया। 27 तारीख को 108 माताओं के द्वारा महारथी का आयोजन रखा गया है। 1 मार्चh को महाशिवरात्रि मनाएंगे, 2 मार्च को पूर्णाहुति और भंडारा का प्रसाद लेकर के जीवन को सफल बनाएं। आप सभी भक्तों को सादर आमंत्रित किया गया है।
रूद्र चंडी शिवशक्ति महायज्ञ का आज चौथा दिन है बड़ा ही दिव्य अलौकिक मां की झांकी का निरूपण हुआ है। मैया की कृपा से देवाधिदेव महादेव के विशेष अनुकंपा से कार्यक्रम बड़े ही सुचारू रूप से चल रहा है। सभी भक्तजनों से निवेदन है किया गया है क वे इस महायज्ञ में पधार कर अपने जीवन को सफल बनाएं।
प्रातः काल 8:00 बजे से लेकर 10:30 बजे तक ग्रह शांति वास्तुशांती, मां भगवती का राजू प्रचार पूजन और 10:30 बजे मां भगवती की आरती 11:00 से 12:30 तक रुद्राष्टाध्याई से भगवान देवाधिदेव का रुद्राभिषेक का कार्यक्रम रखा गया है। सायं काल 3:30 से 6:30 बजे तक हवन का कार्य दुर्गा सप्तशती के मंत्रों से रखा गया है। सायं 8:00 बजे से महा आरती का कार्यक्रम रखा गया है।