
धर्म- समाज
महिला सफाई कर्मचारियों को साड़ियां बांटी
सूरत। शहर के सिविल अस्पताल में प्रेक्षा सेवा फाउंडेशन के तत्वाधान मे एवं रश्मि गिरधारी साबू के अगुवाई में प्रेक्षा की टीम द्वारा केंद्रीय जल संसाधन मंत्री सी.आर. पाटिल के जन्मदिवस पर मानवता और सम्मान की एक नई मिसाल पेश की गई। स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ मानी जाने वाली महिला सफाई कर्मचारियों को साड़ियां भेंट कर उनके निस्वार्थ योगदान को सराहा गया।
यह आयोजन केवल एक वितरण कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज के सेवाभावी दृष्टिकोण और ‘नारी शक्ति’ के प्रति टीम के अटूट आदर का प्रतीक है। यह पहल न केवल उत्सव कि खुशी साझा करने का तरीका है बल्कि समाज कि सुरक्षा एवं उनके स्वास्थ्य के में जुटी नारी शक्ति के प्रति सम्मान ओर कृतज्ञता व्यक्त करने का एक सराहनीय प्रयास है। प्रेक्षा सेवा फाउंडेशन समय समय पर इस तरह के कार्यक्रम करता रहता है।



