
मनपा के आदर्श शिक्षक लवकुमार मिश्र का सेवा सम्मान समारोह संपन्न
मुंबई। बृहन्मुंबई महानगरपालिका शिक्षण विभाग द्वारा संचालित कुरार गांव मनपा हिंदी शाला, क्रमांक 1, मलाड पूर्व के आदर्श शिक्षक लवकुमार विद्याशंकर मिश्र 1 सितंबर से सेवानिवृत्त हो रहे हैं। उनके सम्मान में 27 अगस्त शनिवार को शाला सभागृह में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
समारोह की अध्यक्षता भारतीय सदविचार मंच के अध्यक्ष डॉ राधेश्याम तिवारी ने किया। सम्मानित अतिथि के रूप में समरस फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ किशोर सिंह, अधीक्षक अशोक मिश्र डॉ शिवश्याम तिवारी, डॉ संदीप तिवारी, लालचंद तिवारी, मोती तिवारी, कनिष्ठ पर्यवेक्षक दुर्गा प्रसाद मिश्र, रामराज पाल, सिद्धनाथ मिश्रा, प्रदीप त्रिपाठी, रमाशंकर यादव ,ईश्वरदेव पाल, चंद्रभान राम मालती भट्ट, सतीश सिंह, अर्जुन मडावी ,महेंद्र पासी तथा रामचंद्र जायसवाल उपस्थित रहे।
वक्ताओं में रेनू शुक्ला ,अजय सिंह, सुरेंद्र सिंह, रेखा यादव ने अपने विचार रखे कार्यक्रम का संचालन राजीव मिश्र ने किया इस अवसर पर पत्रकार गुलाब पांडे, रामबली त्रिपाठी, दिनेश द्विवेदी, मुख्याध्यापिका फूला देवी समेत अनेक शिक्षक और अभिभावक उपस्थित रहे।
संगीत शिक्षक राजेश कुमार सिंह, उमेश मिश्रा और सीमा लेले ने शानदार संगीत कार्यक्रम प्रस्तुत किया। रेखा सिंह व सौम्या सिंह द्वारा प्रस्तुत गीत – रहे ना रहे हम , महका करेंगे सराहनीय रहा।