धर्म- समाज

श्री राम भक्त मंडल सदस्यों ने किया 1326 वां संगीतमय सुन्दरकाण्ड पाठ

श्री राम भक्त मंडल सूरत की ओर से शनिवार को सामूहिक श्री सुन्दर काण्ड का पाठ मंडल के सीमित सदस्यों ने पूरे विधि-विधान से परिवार सदस्यों के साथ डी-904, नंदनवन सोसायटी,राजसिद्वी अपार्टमेंट के पास,वेसू में मुरली तोषनीवाल के सौजन्य से सोशल डिसटेसिंग एवं प्रशासनिक निर्देशो के अनुसार 1326वां पाठ किया।

इस अवसर पर मंडल सदस्यों एवं मौजूद भक्तों ने श्री बालाजी महाराज से सम्पूर्ण मानव जाति के लिए स्वस्थ रहने ओर कोरोना के संकट से मुक्ति के लिए प्रार्थना की।

मंडल के सुनील माहेश्वरी ने बताया कि श्री राम भक्त मंडल गत 25 वर्षों से प्रत्येक शनिवार को भक्तों के निवास पर संगीतमय श्री सुन्दर काण्ड पाठ का आयोजन करता आ रहा है,उसी कड़ी में यह 1326वां पाठ किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button