
Uncategorized
श्री राम भक्त मंडल सदस्यों ने किया विशेष संगीतमय सुन्दरकाण्ड पाठ
श्री राम भक्त मंडल सूरत की ओर से मंगलवार 25 जनवरी को सामूहिक श्री सुन्दर काण्ड का पाठ मंडल के सीमित सदस्यों ने पूरे विधि-विधान से परिवार सदस्यों के साथ बी-402, मंगल दर्शन अपार्टमेंट,गंगैशवर महादेव मंदिर रोड,अड़ाजण में दशरथ भाई मोदी के सौजन्य से सोशल डिसटेसिंग एवं प्रशासनिक निर्देशो के अनुसार विशेष पाठ किया।
इस अवसर पर मंडल सदस्यों एवं मौजूद भक्तों ने श्री बालाजी महाराज से सम्पूर्ण मानव जाति के लिए स्वस्थ रहने ओर कोरोना के संकट से मुक्ति के लिए प्रार्थना की।
मंडल के सुनील माहेश्वरी ने बताया कि श्री राम भक्त मंडल गत 25 वर्षों से प्रत्येक शनिवार को एवं विशेष अवसरों पर भक्तों के निवास पर संगीतमय श्री सुन्दर काण्ड पाठ का आयोजन करता आ रहा है। उसी कड़ी में सुंदर काण्ड का यह विशेष पाठ सालासर बालाजी के श्रंगारित दरबार में किया गया।