
श्री राम भक्त मंडल 11 वां वार्षिकोत्सव 13 अगस्त को अंखड 108 संगीतमय हनुमान चालीसा पाठ करके मनाएगा
पाल पर श्री राम भक्त मंडल सदस्यों ने किया संगीतमय सुंदर काण्ड पाठ
श्री राम भक्त मंडल सूरत की ओर से शनिवार को 1411वें सुंदर काण्ड पाठ का आयोजन चन्द्र विजय शर्मा के सौजन्य से ए-602, जैनम रेजीडेंसी, पाल लेक के पास,पाल में किया गया।
बालाजी के श्रंगारित दरबार के समक्ष सदस्यों और भक्तजनों ने सुंदर काण्ड पाठ किया। मंडल के सुनील माहेश्वरी ने बताया कि इस मौके पर बड़ी संख्या में भक्तजन उपस्थिति रहे और सभी भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। मंडल द्वारा पिछले 27वर्ष से हर शनिवार एवं विशेष अवसरों पर भक्तों के आवास पर निःशुल्क सुंदर काण्ड पाठ आयोजित किया जाता है।
मंडल के मनोज शर्मा एवं पवन स्वामी ने बताया कि श्री राम भक्त मंडल अपना 11 वां वार्षिकोत्सव दिनांक 13 अगस्त रविवार को माहेश्वरी भवन सिटी लाइट में अंखड 108 संगीतमय हनुमान चालीसा पाठ करके मना रहा है, जिसमें अपनी प्रस्तुति देने के लिए शहर के प्रतिष्ठित सुंदर काण्ड मंडलो को आमंत्रित किया गया है।
इस अवसर पर आयोजक समिति के महेश मालानी एवं मुरली तोषनीवाल ने बताया कि इस वार्षिक उत्सव में शहर के प्रबुद्ध नागरिकों, महंतो, प्रमुख सामाजिक संस्थाओं को भी आमंत्रित किया गया है।
मंडल के हर्ष जैन एवं मनोज गुलाबवानी ने बताया कि प्रत्येक वर्ष यह कार्यक्रम 108 आसन से जन सेवार्थ एवं धार्मिक सेवार्थ हेतु आयोजित किया जाता है। मंडल के सुनील माहेश्वरी ने सभी हनुमान भक्तो को भी इस आयोजन से जुड़ने का आग्रह किया है।