बिजनेस

छोटे व्यापारियों को मिली सीबीआईसी द्वारा राहत

सरकार ने 1 अक्टूबर, 2020 को 500 करोड़,इसके बाद 1 जनवरी, 2021 को इसे घटाकर 100 करोड़ ,व 1 अप्रैल 2021 को फिर बदलकर 50 करोड़,ओर फिर 1 अप्रैल, 2022 को 20 करोड़ व 1 अगस्त 22 को जारी नोटिफिकेशन अनुसार F/Y 2017-18 से 2021-22 तक किसी भी वर्ष में टर्न ओवर 10 करोड़ से अधिक है तो 1 अक्टूबर 22 से ई इनवॉइस के दायरे में ला दिया गया था।

इसके बाद सरकार इसे भी घटाकर जिन टैक्सपेयर्स की 2017-18 से 2021-22 में 5 करोड़ से ऊपर टर्न ऑवर होगा उस पर 1 जनवरी 23 से ई इनवॉयस के दायरे में लाने का पूरा पूरा मन बना लिया था  सीबीआईसी द्ववारा जारी ट्यूटर से 1जनवरी 23 से 05 Cr से ऊपर वालों पर भी E Invoice के लिए राहत भरी खबर दी हैं। कारण की पहले इस पर केवल सरकार का स्टेटमेंट ही आया था उसके बाद सरकार की तरफ से ऐसा कोई नॉटिफ़िकेशन नहीं आने से फिलहाल छोटे व्यापारियों को इस खबर से बड़ी राहत मिली हैं।

टैक्स कंसल्टेंट नारायण शर्मा ने बताया कि बहुत से छोटे व्यापारियों को आज भी ई वे बिल तक बनाना न आने की वजह से पार्ट टाइम एकाउंटटेन्ट का सहारा लेते हैं। शायद अब सरकार को भी लगने लगा कि छोटे व्यापारियों पर इस प्रकार का बोझ डालना जल्दबाजी होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button