
कुनबी पाटिल समाज द्वारा शिव जयंती के उपलक्ष पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन
सूरत के 30 से अधिक स्कूलों के 72 छात्रों ने प्रतियोगिता में भाग लिया
सूरत। श्री छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती गुजरात, महाराष्ट्र और देश के विभिन्न राज्यों में बड़े उत्साह के साथ मनाई जाती है। शिव जयंती विभिन्न कार्यक्रमों जैसे रैलियों, सभाओं, व्याख्यानों के माध्यम से मनाई जाती है। समस्त मराठा कुनबी पाटिल समाज वेलफेयर ट्रस्ट के संस्थापक दीपक आर पाटिल ने बताया कि ट्रस्ट हर साल श्री छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती के अवसर पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित करता है। इस साल सूरत के 30 से अधिक स्कूलों के 72 छात्रों ने प्रतियोगिता में भाग लिया।
ट्रस्ट द्वारा छात्रों को छत्रपति शिवाजी महाराज की वीरता और उनके शासन करने के तरीके, पानी बचाने में युवाओं की भूमिका, ग्लोबल वार्मिंग और घटते जल स्तर और शिवाजी महाराज की जल संरक्षण नीति जैसे “पेड़ लगाओ, पेड़ बचाओ” जैसे विषय दिए गए थे।
इस भाषण प्रतियोगिता का आयोजन इस उद्देश्य से किया गया था कि जनता तक यह बात पहुंचाई जा सके कि छत्रपति शिवाजी महाराज की नीतियां वर्तमान समय में भी कितनी प्रभावी हैं और हम उनसे कैसे सीख सकते हैं तथा एक बेहतर और स्वस्थ भारत का निर्माण कर सकते हैं।
जिसमें ग्रुप 1 एवं ग्रुप 2 के 4 पर्यवेक्षकों द्वारा प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं दो प्रोहत्साहन विजेताओं की घोषणा की गई। जिसमें ग्रुप 1 में जयेश संजय मराठी मातृभूमि विद्या संकुल प्रथम सौम्या निलेश भावसार वेदांत इंटरनेशनल द्वितीय लोकेश सरजेराव कापडनीस एसएमसी स्कूल क्रमांक 238 तृतीय तथा संघानी वैश्वी विनोद वेदांत इंटरनेशनल एवं कुणाल हरिश्चंद्र देसले स्कूल क्रमांक 138 को प्रोत्साहन पुरस्कार प्राप्त हुआ तथा ग्रुप 2 में गुप्ता मेघा सुमन 13 प्रथम महाजन वैदेही दीप दर्शन द्वितीय पाटिल निराली दीप दर्शन तृतीय तथा दवे तेजस्वी अर्चना विद्यानिकेतन मुले श्रद्धा मातृभूमि विद्या संकुल को प्रोत्साहन पुरस्कार प्राप्त हुआ।
सभी विजेताओं को ट्रॉफी और प्रमाण पत्र प्रदान किए गए, जबकि सभी प्रतिभागी छात्रों को पुरस्कार के रूप में स्कूल बैग दिए गए। इस कार्यक्रम के पर्यवेक्षक सोपान पाटिल, संदीप पाटिल, नितिन सैनदान, चंदू भालिया, मनीषा पाटिल, मनीषा सूर्यवंशी भटूबाई पाटिल और स्वाति वानखेड़े थे।
इस कार्यक्रम में कुनबी पाटिल समाज को गौरव दिलाने वाली, सीएमए फाउंडेशन में सूरत में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली महिमा पाटिल तथा दक्षिण गुजरात बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली, एक सामान्य परिवार से आने वाली डिम्पल पाटिल का समाज द्वारा सम्मान किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रेरणा पाटिल ने किया।
केंद्रीय कैबिनेट मंत्री श्री सी.आर. पाटिल साहब और संगीता पाटिल जिग्नेश भाई पाटिल ने सभी बच्चों के साथ-साथ आयोजकों को भी शिवजयंती एवं कार्यक्रम की शुभकामनाएं दी। यह कार्यक्रम 17 तारीख को दोपहर 3 बजे से सरस्वती विद्यामंदिर स्कूल, लिंबायत में आयोजित किया गया था।
जिसकी तैयारी दीपक आर. पाटिल, भास्कर पाटिल, चंद्रकांत पाटिल, अंकुश पाटिल, अनिल पाटिल, शामकुमार पाटिल, प्रमोद सालुंख और अरविंद पाटिल पिछले महीने से ही कर रखी थी।
इस कार्यक्रम में महापौर नरेन्द्र पाटिल, निर्माण समिति के अध्यक्ष भाईदास पाटिल, समाज के अग्रणी और अलग अलग स्कूलो के शिक्षक उपस्थित थे।