
दी रेडियंट इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों को जेईई परीक्षा में मिली सफलता
सूरत। जहांगीराबाद स्थित रेडियंट इंटरनेशनल स्कूल के छात्र 12वीं साइंस जेईई (मेन्स-2 एनडी फेज) परीक्षा में शानदार प्रदर्शन किया और बेहतरीन नतीजे हासिल किए। स्कूल के 6 छात्रों ने बेहतरीन परिणाम लाकर स्कूल का नाम रौशन किया है।
जिवानी हीर 95.39 पीआर के साथ पहले स्थान पर रहीं। बासंते मनीषकुमार 95.25 पीआर, गाबानी जेनिलकुमार 94.73 पीआर, मोरडीया तिलक 94.63 पीआर, नलोला पार्थ और वरिया यश 90.89 पीआर के साथ पांचवें स्थान पर रहे।
स्कूल के ए ग्रुप के 48 विद्यार्थियों ने भाग लिया और इस परीक्षा में सफल हुए, जिसमें इन बच्चों का उद्देश्य अगली जेईई (एडवांस) की तैयारी कर भारत के शीर्ष आईआईटी में प्रवेश पाने का है। विद्यालय के किशनभाई मांगेकिया, निदेशक आशीष वाघानी एवं विद्यालय के प्राचार्य ने विद्यालय के विज्ञान शिक्षकों की टीम के अथक प्रयास से छात्रों को जीवन में कई अन्य उपलब्धियां हासिल करने के लिए प्रेरित किया जाता है।



