सूरत

सूरत : आप जनप्रतिनिधियों ने कहा हमनें जलजमाव की समस्या से दिलाई निजात

अधिकारियों से संकलन के साथ प्री-मानसून कार्य कर किया समस्या का समाधान

सूरत शहर में जगह- जगहों पर जलजमाव और सड़क पर गढड़े गिरने की घटनाएं सामने आ रही है। जिससे मनपा की प्री-मानसून की पोल खुल गई है। वहीं प्रतिपक्ष अपने वॉर्ड में गत साल हुए जलजमाव की समस्या को प्री-मानसून कार्य कर स्थानीय लोगों निजात दिलाने की बात कह रहा है। प्रतिपक्ष ने कहा कि रविवार को छह इंच बारिश से पूरा शहर टापू में तब्दील हो गया था। लेकिन वार्ड नंबर 16 पूणा में जलजमाव की समस्या नजर नहीं आयी। गत मानसून में तत्कालीन मेयर हेमाली बोघावाला पानी में फंसे थे और लोगों का गुस्सा का उन्हें सामना करना पड़ा था।

रविवार को इंच बारिश के बावजूद वार्ड नंबर 16 में बरसाती चेंबर के जरिये पानी का निकाल होते दिखायी दिया, क्योंकि प्रशासन के साथ संकलन कर और अधिकारियों केो सूचना देकर उनके कार्य की समीक्ष कर सालों पुरानी बरसाती जलजमाव की समस्या से लोगों को छूटकारा दिलाया है। आप ने पुरानी जलजमाव की स्थिति और अभी की स्थिति के फोटो भी वायरल किए है।

खामियों दूर करने से मिली सफलता : पायल साकरिया

प्रतिपक्ष नेता पायल साकरिया ने कि हमने कुछ माह पहले ही जोन अधिकारियों के साथ संकलन में थे। वार्ड विजिट कर खामियां का समाधान करने का प्रयास किया। प्री मानसून कार्य की समीक्षा की। जिसके चलते आज हमारे वार्ड में लोगों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा।

हम लोगों की समस्या को लेकर जागरूक : पार्षद शोभना केवडिया

वार्ड नंबर 16 के आप के अन्य पार्षद शोभना केवडिया ने बताया कि हम लोक प्रश्नों को लेकर हमेशा जागरूक रहते है। लोगों की छोटी छोटी समस्या को भी गंभीरता से लेकर उसका समाधान के लिए तत्पर रहते है। जिसका यह परिणाम है।

हम लोगों की तकलीफ को समझते है : पार्षद जीतु काछडिया

वार्ड नंबर 16 के अन्य पार्षद जीतु काछडिया ने बताया कि क्षेत्र में सामान्य और मध्यम वर्ग के लोग बसे है। हमें मध्यम वर्ग की तकलीफों को समझते है और इसलिए उन्हें किसी भी प्रकार की तकलीफ नहीं हो इसलिए कार्यरत रहते है। जनता हमारे काम से खुश है और आगे भी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button