सूरत

साकेत की लगाई गई अनोखी प्याऊ का सूरत कलेक्टर सौरभ पारघी ने किया उद्घाटन

संस्था का लक्ष्य शहरभर में 108 प्याऊ स्थापित करने का लक्ष्य

सूरत। रिंग रोड स्थित टेक्सटाइल मार्केट के महावीर टेक्सटाइल मार्केट में साकेत संस्था द्वारा “चाय पर चर्चा चैरिटेबल ट्रस्ट” के साथ एवं Qmax के सहयोग से एक अनोखी प्याऊ का शुभारंभ किया गया। यह साकेत द्वारा स्थापित की गई चौथी अनोखी प्याऊ है, वहीं संस्था का लक्ष्य शहरभर में 108 प्याऊ स्थापित करने का है। इस सेवा कार्य का उद्घाटन सूरत के कलेक्टर  सौरभ जी पारघी द्वारा विधिवत रूप से रिबन काटकर किया गया।

कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर सौरभ पारघी ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के सेवा कार्य भीषण गर्मी में आमजन के लिए अत्यंत उपयोगी एवं प्रेरणादायक हैं। उन्होंने साकेत के सर्वेसर्वा सांवर प्रसाद बुधिया के सामाजिक योगदान की भूरी-भूरी प्रशंसा की।

इस अवसर पर साकेत के रामावतार पारीक ने बताया कि “साकेत” का अर्थ ही “सेवा ही लक्ष्य” है और इसी मूल भावना के साथ संस्था निरंतर विभिन्न सामाजिक कार्यों में सक्रिय है। उन्होंने बताया कि साकेत द्वारा कपड़ा बाजार क्षेत्र में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन भी किया गया था।

साथ ही संस्था द्वारा “लाडली बहना योजना” के अंतर्गत अब तक 390 बेटियों को श्रृंगार सामग्री वितरित की जा चुकी है। इसके अतिरिक्त “नमामी तापी”, “भगवान का सम्मान”, “नेशन फर्स्ट” एवं “स्वदेशी प्रथम” जैसी योजनाओं के माध्यम से भी साकेत निरंतर समाजसेवा के कार्य कर रहा है।

इस अवसर पर महावीर टेक्सटाइल मार्केट के अध्यक्ष ललित आँचलीया, कमल जैन, महेंद्र गोलेचा, अशोक जैन तथा Qmax के सागर मल टीबरेवाल, मनोज, आशीष, कमल जैन सहित राजस्थान युवा संघ के विनोद सारस्वत, पंकज शर्मा, गंगाधर डुड्डी एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन दिनेश कटारिया द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में व्यापारीगण, समाजसेवी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button