
सूरत
सूरत: पर्वत पाटिया में गणपति आगमन यात्रा के दौरान फायर स्टंट करना युवक को पड़ा महंगा, झुलसा
शहर में गणेश उत्सव की धूम है। गणेशजी के आगमन दौरान भव्य यात्रा निकाली गई। नाचते गाते गणेशजी के आगमन के दौरान कई मंडलों द्वारा तरह तरह के करतब बताएं जाते है। लेकिन यह स्टंट कभी कभी जानलेवा भी साबित हो सकते है। ऐसा ही एक मामला सूरत में सामने आया है। सूरत के पर्वत पाटिया इलाके में गणपति आगमन यात्रा में फायर स्टंट करते समय युवक बुरी तरह से झुलस गया। जिससे अफरा तफरी मच गई।
पर्वत पाटिया क्षेत्र में गणेशजी की यात्रा निकाली जा रही थी। तभी एक युवक ज्वलनशील चीज मुंह लेकर फायर स्टंट कर रहा था, तभी अचानक उसका शरीर आग की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से झुलस गया। यात्रा में शामिल लोगों में अफरा तफरी मच गई।आग की लपटों से घिरे युवक ने शर्ट उतारकर आग बुझायी।