
सूरत : पांडेसरा में आठवीं कक्षा के छात्र की रहस्यमयी मौत: दोस्त पर मारपीट का आरोप
सैंपलो के रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा मौत का सही कारण
पांडेसरा में सोमवार सुबह आठवीं कक्षा के एक छात्र की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई। जब छात्र को उसके दोस्त द्वारा मारपीट का आरोप लगाया तो सिविल में फोरेंसिक पोस्टमॉर्टम किया गया।
नई सिविल से मिली जानकारी के अनुसार पांडेसरा रोड, अमननगर भिंडी बाजार निवासी 14 वर्षीय इरफान आमिर हसन शेख सोमवार सुबह पाण्डेसरा के उन रोड पर रेशमानगर के पास अपने दोस्तों के साथ खेल रहा था। बाद मेंl इरफान रहस्यमय परिस्थितियों में बेहोश हो गया और उसे इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कर दिया गया, जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
उसके रिश्तेदार ने कहा कि एक दोस्त की पिटाई से इरफान गिरा था। आरोप है कि इसी के चलते उसकी मौत हुई है। पुलिस ने बताया कि इरफान दोस्त के साथ मस्ती कर रहा था। बाद में दोस्त से झगड़े के बाद वह बेहोश हो गया और उसकी मौत हो गई। हालांकि, रिश्तेदारों के आरोप के चलते फोरेंसिक पोस्टमॉर्टम किया गया था।
सिविल में उनके पीएम के बाद डॉक्टर ने कहा कि दो घंटे तक पोस्टमार्टम किया गया। लेकिन उसके शरीर पर चोट के निशान नहीं थे। हालांकि उसकी मौत के सही कारणों का पता उनके विभिन्न सैंपलों की रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा।
गौरतलब है कि इरफान मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रहने वाला था। वह कक्षा 8 में पढ़ रहा था। उसके दो भाई हैं। पांडेसरा पुलिस ने इस संबंध में आगे की कार्रवाई कर रही है।