
धर्म- समाज
सूरत : आदिनाथ जिनालय में पर्वाधिराज पर्युषण पर्व पर ‘मैं कर सकता हूँ’ कार्यक्रम का आयोजन
सूरत वेसु क्षेत्र के शिव कार्तिक एन्क्लेव स्थित आदिनाथ जिनालय में पर्वाधिराज पर्युषण पर्व पर वर्तमान स्थिति को दर्शाने वाला एक ‘मैं कर सकता हूँ’ कार्यक्रम आयोजित किया गया था।
जिसमें भगवान को सोना और चांदी के वरख की आंगी के साथ दीपों से देरासर में भव्य रोशनाई की गई। मालाओं से भव्य रूप से रोशन था। आचार्य भगवंत श्री विजय रत्नचंद्र सूरीश्वरजी म. सा और आचार्य श्री उदयरत्न सूरीश्वरजी की निश्रा में बड़ी संख्या भक्त शामिल हुए।