गुजरातसूरत

सूरत : चंद्रयान-3 ने चंद्रमा पर कदम रखते ही जश्न में डूबे कपड़ा व्यापारी, देखिये एक झलक

हर भारतीय को बेसब्री से जिस पल का इंतजार था आखिरकार वो पल आ ही गया। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) द्वारा चंद्रमा पर भेजा गया चंद्रयान-03 ने चंद्रमा की सतह पर सफलतापूर्वक सॉफ्ट लैंडिंग की। सूरत समेत देशभर से लोग भारत द्वारा बनाए गए इस ऐतिहासिक घटना के गवाह बने। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत द्वारा रचित इतिहास के लिए इसरो टीम और पूरे देश को बधाई दी।

भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है। सूरत कपड़ा बाजार में मिलेनियम मार्केट के प्रांगण में फोस्टा पदाधिकारी और कपड़ा व्यापारी बड़ी तादाद में भारत के इतिहास के इस अनमोल क्षण का निरीक्षण करने के लिए एकत्र हुए।

चंद्रयान-3 की चंद्रमा के दक्षिणी ध्रूव पर ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ के बाद सूरत के कपड़ा व्यापारियों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। चंद्रमा पर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के बाद सोशल मीडिया आम आदमी से लेकर नामी हस्तियों की खुशी का ठिकाना न रहा।

इस खास मौके पर सभी ने अपने-अपने तरीके से इसरो को बधाई दी। वहीं कपड़ा बाजार में भी सोशल मीडिया पर बधाइयों का तांता सा लगा दिया।

सूरत के कपड़ा बाजार की बात करें तो पूरा कपड़ा बाजार भारत माता की जय और तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। व्यापारियों ने पटाखे जलाकर और तिरंगा फहराकर भारत की इस विजय का जश्न मनाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button