धर्म- समाज

सूरत : विराट भक्ति सत्संग 25 दिसंबर से, निकाली प्रभात फेरी 

रामलीला मैदान में भूमि पूजन यज्ञ एवं संकीर्तन का हुआ आयोजन

विश्व जागृति मिशन द्वारा संचालित बालाश्रम (अनाथाश्रम) परिवार द्वारा शहर के वेसू स्थित रामलीला मैदान,एसडी जैन स्कूल के सामने, रिलायंस मॉल के पास वेसू सूरत में लोक विख्यात संत  सुधांशु  महाराज के सानिध्य में विराट भक्ति सत्संग का आयोजन 25 से 28 दिसंबर 2025 तक किया गया है।

महोत्सव निमित्त विश्व जागृति मिशन सूरत मंडल परिवार द्वारा धर्माचार्य रामकुमार पाठक के नेतृत्व में रविवार 21 दिसंबर 2025 को बाल आश्रम स्थित लोटस विद्यालय के पास से प्रभात फेरी निकाली गई,जो वीआईपी रोड वेसू गांव, सिद्धिविनायक मंदिर सहित विविध मार्गो से होते हुए रामलीला मैदान पहुंची, जहां शास्त्रोक्त विधि से वैदिक मंत्रों का उच्चारण करते हुए आचार्य रामकुमार पाठक ने मंडल के प्रमुख गोविंद डांगरा के हाथों भूमि पूजन कराया। तत्पश्चात हवन यज्ञ एवं संकीर्तन किया गया।

मंडल के प्रमुख गोविंद डांगरा ने बताया कि इस अवसर पर मंडल के तमाम पदाधिकारियों के अलावा महाराज जी के सैकड़ो दीक्षित भाई-बहन तथा श्रद्धालु भक्त एवं बाल आश्रम के बच्चे उपस्थित रहे। सभी ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और कार्यक्रम को सफल बनाया। कार्यक्रम के अंत में सभी के लिए अल्पाहार की व्यवस्था की गई थी।

उन्होंने यह भी बताया कि 25 दिसंबर से शुरु हो रहे सत्संग दोनों सत्र (सुबह-शाम) में होगा। पहले दिन 25 दिसंबर को सायं 5 से 7 बजे रहेगा। जबकि 26, 27 एवं 28 को सुबह 9.30 से 11.30 एवं सायं 5 से 7 बजे तक रहेगा। शहर के तमाम धर्मप्रेमियों एवं श्रद्धालुओं से अपील है कि सत्संग का लाभ लेकर पूण्य के भागी बनें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button