![](https://bharatmirror.com/wp-content/uploads/2022/01/SMC.jpg)
सूरत : मनपा के साउथ और साउथ – ईस्ट जाेन में 11 फरवरी को जलापूर्ति बंद रहेगी
कतारगाम वाटर वर्क्स से उधना जल वितरण स्टेशन से जोड़ने वाली मुख्य पाइपलाइन में लीकेज की मरम्मत का काम किया जाएगा
सूरत शहर के साउथ जोन (उधना-ए) और साउथ-ईस्ट जोन (लिंबायत) के कुछ इलाकों में मंगलवार 11 फरवरी को पानी की आपूर्ति पूरी तरह से बंद रहेगी। सूरत महानगरपालिका कतारगाम वाटर वर्क्स को उधना (चिकुवाड़ी) जल वितरण स्टेशन से जोड़ने वाली मुख्य पाइपलाइन के रिसाव की मरम्मत के लिए आवश्यक कार्य करेगा। यह कार्य सुबह 8 बजे से 12 बजे तक चलेगा, जिसके कारण आसपास के इलाकों में पानी की आपूर्ति बंद रहेगी। नागरिकों से समय पर पानी संग्रह करने की अपील की गई है।
इन इलाकों में बंद रहेगी पानी की सप्लाई
साउथ जोन (उधना-ए) क्षेत्र
आपूर्ति बंद: शाम 5:30 बजे से रात 11:00 बजे तक उधना (चिकुवाड़ी) जल वितरण स्टेशन से जुड़े क्षेत्र, पुराने बमरोली, पारीख नगर, हरिओम नगर, पुनीत नगर, देवी दर्शन सोसायटी, जय जवान जय किसान सोसायटी, गोवालक क्षेत्र, अंबिका नगर, आशापुरी सोसायटी, देवेंद्र नगर, गणपत नगर, लक्ष्मी नगर, करशन नगर, हीरा नगर, कर्मयोगी सोसायटी
आपूर्ति बंद: शाम 6 बजे से रात 9 बजे तक पांडेसरा जल वितरण स्टेशन, पांडेसरा जीआईडीसी (औद्योगिक और घरेलू आपूर्ति)
साउथ-ईस्ट जोन (लिंबायत) क्षेत्र
आपूर्ति बंद: सुबह 8 बजे से 9:55 बजे तक किन्नरी जल वितरण स्टेशन भाखड़ महोल्ला, रेल राहत कॉलोनी, गली नं. 1-17, पंपिंग स्टेशन के पीछे का क्षेत्र
आपूर्ति बंद: शाम 5:15 बजे से शाम 7 बजे तक भाठेना क्षेत्र, 181 रजा नगर, 184 पंचशील नगर, जवाहर नगर, नेहरू नगर, ईडब्ल्यूएस आवास, लो-कॉस्ट कॉलोनी
सप्लाई बंद: शाम 7:30 बजे से रात 9:30 बजे तक इस्लामपुरा, पुराना डिपो, सलीमनगर, डी-टाइप टेनामेंट, गांधीनगर, चिमनी हिल