
सूरत: 20 रूपए की पानी की बोतल को लेकर विवाद में युवक की हत्या
सूरत शहर के रूदरपुरा खारवाड इलाके में रहनेवाला युवक गतरात दोस्त के साथ उधना-मगदल्ला रोड सोसियो सर्कल स्थित सर्वोदय पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भरवाने गया था। युवक ने बाइक में 500 रूपए का पेट्रोल डालने के बाद फ्री स्क्रीम में दिए जानेवाली पानी की बोतल पेट्रोल कर्मचारी से मांगी। जिसको लेकर कर्मचारी और युवक के बीच झगड़ा हुआ। युवक को पेट्रोल पंप कर्मचारियों ने घेर कर पीटा। घायल दोनों दोस्तों को पुलिस थाने में ले गई, जहां युवक बेसुध हो गया। उसे तत्काल उपचार के लिए नई सिविल अस्पताल में भर्ती किया गया। वहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर पेट्रोल पंप के चार कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है।
खटोदरा पुलिस के मुताबिक रूदरपुरा खारवाड निवासी रविंद्र गणेश सांगडिया गतरात दोस्त निखिल जशवंत प्रजापति के साथ बाइक पर सवार होकर उधना मगदल्ला रोड सोसियो सर्कल निकट सर्वोदय पेट्रोल पंप पर पहुंचे थे। रविंद्र ने बाइक में 500 रूपए का पेट्रोल डाला और चल रही स्क्रीम में फ्री में दी जानेवाली पानी की बोतल मांगी। इस बात को लेकर पेट्रोल पंप कर्मचारी और रविंद्र के बीच झगड़ा हुआ। पेट्रोल पंप कर्मचारियों ने रविंद्र और उसके दोस्त को पीटा था। इस बीच वहां से गुजर रहे पुलिसकर्मी की नजर पडऩे पर उन्हें पुलिस थाने ले गए। वहां अचानक रविंद्र की तबीयत बिगड़ गई। उसे तत्काल उपचार के लिए सिविल अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सकों नïे उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने मृतक रविंद्र के भाइ की शिकायत के आधार पर पेट्रोल पंप के चार कर्मचारियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि रविंद्र और उसका दोस्त नशे के हालत में थे।