
सूरत। अखिल नटराजन अंतर सांस्कृतिक संघ नागपुर द्वारा पंजिम गोवा में आयोजित राष्ट्रीय नृत्य प्रतियोगिता में सूरत के प्रसिद्ध कोरियोग्राफर वैभवी जावेरी ने super Mom श्रेणी (कथक) प्रतियोगिता में भाग लिया और प्रथम स्थान प्राप्त कर सूरत का गौरव बढ़ाया।
यह पुरस्कार वैभव धुगे एवं डांस इंडिया डांस के शुभम बोर्ड द्वारा प्रदान किया गया। वैभव जावेरी ने भरतनाट्यम में विशारद की उपाधि भी प्राप्त की है। यह सूरत एवं गुजरात के लिए गौरव की बात है।