शिक्षा-रोजगार

टी. एम. पटेल के विद्यार्थियों ने प्रेरणादायक शैक्षणिक एक्सपो का किया भ्रमण

सूरत: विद्यार्थियों को सदैव नया और उपयोगी ज्ञान प्रदान करने के लिए प्रसिद्ध शहर की ख्यातनाम टी. एम. पटेल इंटरनेशनल स्कूल द्वारा इस बार कक्षा 9 से 12 के विद्यार्थियों के लिए सूरत में आयोजित गुजरात ग्लोबल एक्सपो का शैक्षणिक भ्रमण कराया गया। इस भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों को विभिन्न करियर विकल्पों, सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली तथा भारत के सर्वांगीण विकास से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्राप्त हुईं।

एक्सपो में विद्यार्थियों को डिफेंस, रेलवे, हेल्थकेयर, टेक्नोलॉजी सहित अनेक क्षेत्रों के वरिष्ठ अधिकारियों एवं विशेषज्ञों से सीधे संवाद करने का सुनहरा अवसर मिला। इन प्रतिनिधियों ने विद्यार्थियों को विभिन्न पेशों में सफलता प्राप्त करने के लिए आवश्यक कौशल, उपयुक्त शिक्षा और समर्पण के महत्व पर मार्गदर्शन दिया।

इस शैक्षणिक भ्रमण के अंत में सभी विद्यार्थियों को सर्टिफिकेट ऑफ पार्टिसिपेशन प्रदान किए गए, जिससे यह अनुभव और भी अधिक मूल्यवान एवं प्रेरणादायक बन गया। इस प्रकार की गतिविधियाँ विद्यार्थियों के दृष्टिकोण को व्यापक बनाती हैं और उनके भविष्य के लक्ष्यों को स्पष्ट करने में सहायक सिद्ध होती हैं।

इस शैक्षणिक एक्सपो के संबंध में टी. एम. पटेल इंटरनेशनल स्कूल के डायरेक्टर एवं प्रिंसिपल के. मनोहर मैक्सवेल ने बताया कि विकास की तेज़ गति से आगे बढ़ रहे अपने शहर सूरत में इस प्रकार के एक्सपो विद्यार्थियों के लिए ज्ञान अर्जन का श्रेष्ठ माध्यम हैं। उन्होंने यह भी कहा कि टी. एम. पटेल इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थी सदैव कुछ नया, सकारात्मक और जीवनोपयोगी सीखने के लिए अग्रसर रहते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button