धर्म- समाज

गांधी एवं शास्त्री जयंती पर महिलाओं को 11 हजार कैलेन्डर वितरित करने का लक्ष्य

सूरत। भारत के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी  और भारत के महान यशस्वी प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री कि जन्मजयंती के अवसर पर सूरत  स्थित K2 ब्यूटी बार एनजीओ, महिला आत्मनिर्भर अभियान, श्रीनाथ चेरीटेबल ट्रस्ट और गुर्जर देवसेना गुजरात प्रदेश अंतर्गत 2022/2023 का वार्षिक राशिफल, पंचांग के साथ 11 हजार कैंलेंडर का विमोचन किया गया। वह तमाम 11 हजार कैलेंडरों कोसभी समाज कि बहनों को मुफ्त में बांटे जाएंगे।

इस अवसर पर गुर्जर देवसेना गुजरात प्रदेश के अध्यक्ष हरीश गुर्जर, K2 ब्यूटी बार के संचालक केतन हिरपरा, आरती राठोड़, दयाबेन कानाणी, रीटाबेन पटोलीया, किशोर चौहान, बालुभाई नागाणी, अरविंद भाई मावाणी कवि, और अन्य सामाजिक अग्रणी मौजूद रहे।

गौरतलब है कि K2 ब्यूटी बार संस्था द्वारा महिलाओं को सिर्फ एक रुपए में हेयर कंटीग करने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया गया है। बता दे की संस्था का मुख्य उद्देश्य समाज कि सभी महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और उनको रोजगार देना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button