सूरत

गारमेन्ट व्यापार संगठन सूरत का स्नेह मिलन समारोह सम्पन्न

गारमेन्ट व्यापारी हुए संगठित, धोखाधड़ी के मामले रोकने पर दिया जोर

सूरत। शहर के परवत पाटिया स्थित साकेत मार्केट में रविवार को गारमेन्ट व्यापारी एकत्रित होकर व्यापार में होनेवाली परेशानी, धोखाधड़ी और बरती जाने वाली सर्तकता पर चर्चा की। गारमेन्ट व्यापार संगठन सूरत के स्नेह मिलन समारोह में शहर के सभी गारमेन्ट व्यापारी बड़ी तादाद शामिल हुए। इस मौके पर गारमेन्ट व्यापार संगठन सूरत के नव नियुक्त पदाधिकारियों ने पद कार्यभार संभाला।

नवनियुक्त अध्यक्ष कैलाश वडेरा ने कहा कि व्यापारियों के हित में तीन साल पूर्व स्थापित संगठन का उद्देश सुचारू रूप से व्यापार करने में मदद करने के साथ- साथ चीटर व्यापारियों का पर्दाफाश करना है। जिससे व्यापार में अवरोध पैदा न हो। पूर्व अध्यक्ष दिनेश संखलेचा ने गारमेन्ट व्यापारियों से संगठन को मजबूत करने और ईमानदारी से कार्य करने का अनुरोध किया।

समारोह के अध्यक्ष कैलाश हकिम ने कहा कि संगठन ही शक्ति है। व्यापार करते समय पेमेन्ट को लेकर सर्तक रहे। व्यापारी का पूरा डेटा जानने के बाद ही उससे व्यापार करें, जिससे पेमेन्ट डूबने का खतरा नहीं रहेगा। जीवीएसएस के नई कार्यकारिणी में अध्यक्ष के तौरपर कैलाश वडेरा, उपाध्यक्ष हितेश बोगावाला, पिंटू सुधा, सचिव मुकेश गांधी, कोषाध्यक्ष विनोद अग्रवाल समेत 33 पदाधिकारी शामिल है। इस अवसर पर निर्मल जैन, पूणा पीआई जाडेजा, खटोदरा पीआई रबारी, पार्षद दिनेश राजपुरोहित समेत कपड़ा बाजार के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button