
गुजरात में 26 जून से रात्रि कर्फ्यू में और मिलेगी राहत!
गुजरात में कोरोना के मामले कम होने से प्रशासन को राहत मिली है। लेकिन अभी तीसरी लहर आने की संभावना को लेकर सभी चितिंत है। इस बीच गुजरात सरकार रात के कर्फ्यू में और राहत दे सकती है। इसके अलावा कुछ और स्थानों से प्रतिबंध हटाए जा सकते हैं। कोरोना की दूसरी लहर के दौरान रात का कर्फ्यू लगा दिया गया था। तब से लेकर अब तक धीरे-धीरे लोगों को राहत मिल रही है। रात्रि कर्फ्यू की अवधि एक घंटे और कम होने की संभावना है।
सूत्रों के मुताबिक रात के कर्फ्यू में रात 10 बजे तक राहत दी जा सकती है। कर्फ्यू फिलहाल रात 9 बजे से लागू है। वहीं दुकानों को रात आठ बजे तक खुले रहने की अनुमति दी जा सकती है। मल्टीप्लेक्स खोलने पर भी विचार किए जाने की संभावना है। राज्य के प्रमुख शहरों में दुकानें शाम 7 बजे तक खुली रहने की अनुमति है। ये प्रतिबंध 26 जून को समाप्त हो रहे हैं।
राज्य सरकार स्वीमिंग पूल समेत अन्य जगहों को खोलने की अनुमति दे सकती है। शादी समारोह में और छूट दे सकती है। गौरतलब है कि फिलहाल राज्य सरकार ने रात के कर्फ्यू में सुबह छह बजे तक कई तरह की पाबंदिया लगाईं है।