सूरत

ट्रैक्टर ने महिला के ऊपर कचरे का ढेर ख़ाली कर दिया, वीडियो वायरल

शहर के अमरोली क्षेत्र में श्रीराम चौराहे निकट एक महिला मनपा के डंपिंग साइट के पास कचरा बिन रही थी। इस दौरान कचरा ले कर आए ट्रक ने उसके ऊपर ही कचरा गिरा दिया। वह इससे वह नीचे दब गई। इसके बाद वहाँ आए जेसीबी ने महिला को कचरे के साथ उठा लिया और कूड़े के ढेर पर फेंक दिया। महिला नहीं दिख रही थी तब उसके साथ रहे लोग ढूँढने लगे। कुछ देर बाद शक होने पर लोगों ने महिला को कूड़ेदान में देखा और उसे बाहर निकाल कर उपचार के लिए स्मीमेर अस्पताल में भेज दिया था। सोशियल मीडिया पर एक अजीबी गरीब घटना का वीडियो वायरल हो गया।

अमरोली के स्थानीय निवासी हसमुख परमार ने बताया कि श्रीराम चौकड़ी का सायन रोड पर डंपिंग साइट है। कुछ ही दूरी पर दो महिलाएं नीताबेन पप्पू डामोर और रजनीबेन कचरा बिन रही थीं। इसी दौरान ट्रैक्टर चालक व मजदूर कूड़ा डंप करने पहुंचे। जिसने बिना जगह देखे ही कचरा नीता बेन पर फेंक दिया था। जिससे निताबेन कचरे के ढेर के निचे दब गई। जब रजनीबेन उसे ढूंढ रही थी। तभी एक जेसीबी आ गई, उसने भी सारा कचरा उठाकर कूड़े के एक बड़े ढेर पर फेंक दिया। उस वक्त रजनीकांत को शक था कि शायद नीताबेन कूड़े के नीचे दब गई हैं।

इसलिए हंगामा किया,लोग इकट्ठे हो गए। कूड़ा उठाने में दस मिनट बीत चुके थे,निताबेन को कचरे के ढेर से बाहर निकाल कर तुरंत स्मीमेर अस्पताल में ले जाया गया। वहां दो घंटे तक निगरानी में रखने के बाद पूरी तरह से ठीक होने के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। किसी व्यक्ति ने इस घटना का वीडियो बनाकर सोशियल मीडिया में वायरल कर दिया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button