
सोशल मीडिया पर अश्लील हरकतें करने का वीडियो वायरल,आरोपी गिरफ्तार
सूरत में आए दिन साइबर क्राइम के मामले सामने आते रहते है। फिर से एक मामला सामने आया है, इसमें एक युवती के नाम से एक युवक ने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाई और उसकी एक फोटो अपलोड की। युवती ने जब फोन करके युवक से फोटो हटाने की बिनंती की तब युवक ने लडक़ी का मोबाइल नंबर प्राप्त कर लिया। इसके बाद युवती को वीडियो कॉल करके उसके सामने नग्न हो गया और फिर लडक़ी अपनी मां के सामने नग्न हो गया था। इस मामले में युवती ने आखिरकार साइबर क्राइम में युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया है।
सूरत में साइबर क्राइम के एक के बाद एक मामले सामने आ रहे हैं, खासकर सोशल मीडिया के माध्यम से फर्जी अकाउंट बनाने के उत्पीडऩ करन के। सूरत के कतारगाम इलाके की एक युवती को ऐसा ही कड़वा अनुभव हुआ। सूरत के कतारगाम में अपने परिवार के साथ रहने वाली युवती कॉलेज की पढ़ाई कर रही है। एक दिन उसे एक दोस्त के माध्यम से पता चला कि उसकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर इंस्टाग्राम पर पोस्ट की गई है।
जब युवती ने जांच की तो पता चला कि उसका फर्जी एकाउन्ट बनाया गया है। युवती ने बाद में एकाउन्टधारक से संपर्क कर तस्वीर हटाने की बिनंती की। हालांकि इस बीच एकाउन्टधारक ने युवती का मोबाइल नंबर प्राप्त कर लिया। जिसने बाद में उसे फोन करके परेशान करना शुरू कर दिया। जिससे तंग आकर युवती ने आखिरकार साइबर क्राइम में युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज करवायी है। पुलिस युवती की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर इस मामले में कतारगाम के वल्लभनगर हाउसिंग सोसायटी निवासी 21 वर्षीय मयंक बाबू कलथिया को गिरफ्तार किया है।



