
धर्म- समाजसूरत
सूरत में असत्य पर सत्य की जीत का पर्व विजयदशमी धूमधाम से मनाया गया
आतिशबाजी देखने के लिए लोगों का तांता लगा
सूरत। आदर्श राम लीला ट्रस्ट द्वारा गुरूवार को विजयादशमी पर वेसु वीआईपी रोड पर एसएमसी के बस डेपो के मैदान में अहंकारी रावण का वध कर राम ने एक बार फिर से सत्य की जीत दिलाई। राम के अग्निबाण लगते ही रावण धू-धूकर जल उठा।
ट्रस्ट के अध्यक्ष रतन गोयल, महामंत्री अनिल अग्रवाल ने बताया कि इस दौरान आतिशबाजी देखने के लिए लोगों का तांता लगा रहा। वहीं रावण के 70 फिट के पुतले के पास आतिशबाजी करके असत्य पर सत्य की जीत का जश्न मनाया गया। शहर के वेसु में दशहरा धूमधाम से मनाया गया।
सूरज ढलते ही लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। रथ पर सवार होकर राम और लक्ष्मण पहुंचते हैं। रावण और राम का युद्ध होता है। करीब आधे घंटे तक युद्ध का मंचन हुआ। इसके बाद राम ने अग्निबाण से रावण का वध किया।



