शिक्षा-रोजगार

राजकीय महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता संबंधी प्रतियोगिताएं

उदयपुर ( कांतिलाल मांडोत )। राजकीय महाविद्यालय गोगुंदा में आज मतदाता जागरूकता संबंधी क्विज और स्लोगन प्रतियोगिताएं आयोजित हुई। प्राचार्य डा नवीन कुमार झा ने बताया कि निर्वाचन आयोग की योजनानुसार जिला कलेक्टर के आदेश से ” मेरा मत मेरा भविष्य” विषय पर राष्ट्रीय और राज्य स्तर पर पांच प्रकार की प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही है। विद्यालय, महाविद्यालय के विद्यार्थी निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर जा कर भी इनमे भाग ले सकते हैं।

आज स्थानीय महाविद्यालय में हुई क्विज और स्लोगन प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। क्विज प्रतियोगिता में नीलम राजपूत प्रथम ,राहुल सिसोदिया द्वितीय तथा लोकेश प्रजापत तृतीय स्थान पर रहे। स्लोगन संवर्ग में नीलम राजपूत और रवीना जोशी संयुक्त प्रथम रहीं, जबकि आशा सुथार द्वितीय और गीता सुथार और भगवती कुम्हार तृतीय स्थान पर रहे। आगामी 12 मार्च
को इसी विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता होगी।

इसके अतिरिक्त गीत एवं वीडियो मेकिंग की प्रविष्टियां विद्यार्थी निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर सीधे ही भेज सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button