सूरत

सूरत : नशे की हालत में रेलवे ट्रेक पर सो गए युवक के दोनों पैर कटे, इलाज दौरान मौत

सूरत। सूरत के अमरोली- सायण रेलवे ट्रेक पर शराब के नशे में सो गए उत्तर प्रदेश के कानपुर के युवक के दोनों पैर कट गए। घायलावस्था में नौ घंटे तक रात को रहने के बाद सुबह दोस्तों को पता चलने पर गोलू को उपचार के लए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। दोस्त ने बताया कि गोलू घर से दुकान पर जाने की बात कहकर निकला था। वह अंजनी इंडस्ट्रीयल एस्टेट में लूम्स कारखाना में काम करता था। गंभीर रूप से घायल होने से उसकी उपचार दौरान मौत हो गई।

दोस्त बदनसिंह ने बताया कि कई समय से गोलू के साथ रूम पार्टनर के तौरपर उनके साथ रहता था। शुक्रवार रात 11 बजे नशे में दुकान पर जाने की बात कहकर घर से निकला था। सुबह दोस्तों के साथ रेलवे ट्रेक क्रॉस कर काम पर जाते समय गोलू दोनों पैर कटे हालत में मिला।

उसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती किया गया। वहां गोलू ने बताया कि वह नशे की हालत में रेलवे ट्रेक पर जाकर सो गया था, तब ट्रेन की चपेट में आने से दोनों पैर कट गए। पूरी रात घायलावस्था में पड़ा रहा। नौ घंटे के बाद सिविल अस्पताल में भर्ती किया गया। जहां उपचार दौरान उसकी मौत हो गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button