
धर्म- समाज
श्री राम भक्त मंडल सूरत का 1334वां श्री सुन्दर काण्ड पाठ शनिवार को अड़ाजण में
श्री राम भक्त मंडल सूरत की ओर से शनिवार 05/02/2022 को रात्रि 7.30 बजे से श्री सुन्दर काण्ड का पाठ मंडल के सीमित सदस्य पूरे विधि-विधान से एवं प्रशासनिक निर्देशानुसार *सुश्री मधुबेन दलाल* के सौजन्य से 5, पंचरत्न सोसायटी, आनन्द महल रोड़, अड़ाजण पर 1334वां पाठ करेंगे और श्री बालाजी महाराज से सम्पूर्ण मानव जाति के लिए स्वस्थ रहने की मंगल कामना करेंगे।
मंडल के सुनील माहेश्वरी ने बताया कि श्री राम भक्त मंडल द्वारा *पिछले 25 वर्ष से* प्रत्येक शनिवार को एवं विशेष अवसरों पर संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन धर्म प्रेमी बन्धुओं के निवास एवं प्रतिष्ठान पर किया जाता है,उसी कड़ी में ही यह 1334वां पाठ श्री सालासर बालाजी के श्रंगारित दरबार में आयोजित किया गया है।