
18 साल की लड़की को 46 साल के शख्स से हो गया प्यार, लोग कहतें हैं पिता-बेटी… जानिए लड़की ने क्या जवाब दिया
वैवाहिक जीवन की शुरूआत करते समय पार्टनर के बीच कुछ साल का अंतर सामान्य माना जाता है लेकिन 28 साल का अंतर बड़ी बात मानी जाती है। इसके बावजूद 22 वर्षीय महिला अपने 50 वर्षीय पति के साथ वैवाहिक जीवन जी रही है। लेकिन उम्र में 28 साल का अंतर होने की वजह से इस कपल को कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा है। लोग अक्सर इस कप को पति-पत्नी की जगह बाप-बेटी समझ लेते हैं।
कई बार यह युवती लोगों को समझाती है कि वह मेरे पिता नहीं बल्कि पति हैं। करीब 4 साल पहले दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया। Eliza Geaghan- Forbes का कहना है कि उनके पति Rick Forbes के साथ उनके संबंध बहुत अलग हैं। जब लोग उनके बारे में अभद्र टिप्पणी करते हैं तो वे निराश नहीं होते हैं। Eliza अपने पति के साथ पहले से कहीं ज्यादा खुश है। ये कपल अमेरिका के Maine में रहता है।
Eliza 18 साल की थीं और Rick 46 साल के थे। शुरू में रिक को एलिजा में कोई दिलचस्पी नहीं थी लेकिन एलिजा ने उसे फेसबुक पर ढूंढा और फिर वे दोस्त बन गए। जिसके बाद धीरे-धीरे बात आगे बढ़ी। इस जोड़े ने पिछले साल शादी की थी। दंपति के दो बच्चे हैं। एक 19 महीने का है और दूसरी 5 महीने का। एलिजा अभी मेडिकल असिस्टेंट बनने के लिए पढ़ाई कर रही है।
एलिजा कहती हैं कि उन्हें लगता है कि उम्र का बड़ा फासला होने पर लोग हमेशा नकारात्मक सोचते हैं। लोग मानते हैं कि कम उम्र का पार्टनर है, उसे तैयार किया गया होगा और और उसे पीड़ित के रूप में देखा जाता है। हालाँकि एलिज़ा शुरू में इस बात से चिंतित थी कि लोग क्या कहेंगे, उसे अब परवाह नहीं है कि लोग क्या कहते हैं। उन्होंने कहा कि उम्र का फासला किसी भी तरह से आपके रिश्ते को प्रभावित नहीं करता है। एलिजा का कहना है कि रिक ने उसका अच्छे से ख्याल रखा है।