दुनियाभारत

भारत के साथ व्यापार शुरू नहीं किया तो देश के बिगड़ेंगे हालात : मियां मुहम्मद मंशा

भारत की तारीफ करते हुए कहा कि सिर्फ तौलिया बेचने से विदेशी निवेशकों का खजाना नहीं भरेगा

भारत द्वारा जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाने के विरोध में पाकिस्तान ने भारत से सभी व्यापारिक संबंध तोड़ डाले। पाकिस्तान अब आर्थिक रूप से दयनीय होता जा रहा है और इसके लिए उपरोक्त निर्णय भी जिम्मेदार है। जिसके खिलाफ पाकिस्तान में आवाज उठने लगी है। पाकिस्तान के सबसे अमीर शख्स और देश के मुकेश अंबानी के नाम से मशहूर मियां मुहम्मद मंशा ने भारत की तारीफ के पुल बांधे हैं और सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि पड़ोसी मुल्कों से रिश्ते सुधारने चाहिए और पाकिस्तान को भारत से मदद लेनी चाहिए। भारत के साथ व्यापार फिर से शुरू किया जाना चाहिए नहीं तो पाकिस्तान के हालात और खराब हो सकते हैं।

एक अखबार को दिए इंटरव्यू में मियां मुहम्मद मंशा ने कहा कि अगर देश की अर्थव्यवस्था को सुधारना है तो कड़ा फैसला लेना होगा। अगर भारत और चीन के बीच सीमा विवाद के बावजूद व्यापार चल रहा है तो पाकिस्तान ऐसा क्यों नहीं कर रहा है… भारत के साथ व्यापार के चलते पाकिस्तान के लिए कई मौके बनेंगे। पड़ोसी देशों से संबंध बनाए रखने चाहिए। क्योंकि आप पड़ोसी को नहीं बदल सकते।

उन्होंने भारत की तारीफ करते हुए कहा कि सिर्फ तौलिया बेचने से विदेशी निवेशकों का खजाना नहीं भरेगा। आपको विदेशी निवेश आकर्षित करना होगा। भारत ने यह किया है। भारत ने 1991 में ही अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष से मदद ली थी लेकिन उसके बाद से पीछे मुड़कर नहीं देखा। बड़ी संख्या में विदेशी कंपनियां भारत का रुख कर रही हैं। क्योंकि भारत ने विदेशी निवेशकों के लिए अनुकूल माहौल बनाया है। जबकि विदेशी निवेशक पाकिस्तान से पलायन कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button