खेल

ऋतुराज गायकवाड ने किया कमाल, एक ओवर में जड़ दिए 7 छक्के, देखें वीडियो

क्रिकेट को अनिश्चितता का खेल कहा जाता है, इस खेल में कब क्या हो जाए कहां नहीं जा सकता? इस खेल में कुछ भी असंभव नहीं है। क्रिकेट के खेल में कई रिकॉर्ड बनते है और टूटते है। सोमवार को भी विजय हजारे ट्रॉफी में ऐसा ही कमाल भारतीय बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड ने किया।

विजय हजारे के क्वार्टर फाइनल मैच में यूपी के खिलाफ ऋतुराज गायकवाड ने महाराष्ट्र की पारी के 49 वें ओवर में तूफानी खेल दिखाते हुए लगातार 7 छक्के जड़ने का कारनामा किया। यूपी के लेफ्ट आर्म स्पीनर शिवा सिंह की गेंदों पर यह 7 छक्के लगाए। भारतीय बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड ने इस मैच में 159 गेंदों में नाबाद 220 रनों की तूफानी पारी खेली, जिसमें 16 छक्के शामिल हैं।

ऋतुराज गायकवाड ने शिवा सिंह की पहली बॉल पर लॉन्ग ऑन के उपर से छक्का लगाया। दूसरा छक्का बॉलर के सिर के उपर से लगाया। तीसरा छक्का मिडविकेट के उपर से दे मारा। चौथा छक्का लॉन्ग ऑफ के उपर से लगाया। पांचवा छक्का लॉन्ग ऑफ के उपर से लगाया। छठा छक्का गायकवाड़ ने फ्री हिटपर मिडविकेट के उपर से लगाया। 7 वां छक्का भी मिडविकेट के उपर से लगाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button